जाॅब अलर्ट: SSC ने 7547 पदों पर निकाली भर्ती, देखें अधिसूचना

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7547 पद भरे जाने हैं। जिन पर भर्ती के लिए परीक्षा 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 18 साल से लेकर 25 साल के बीच होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस अभियान के लिए अप्लाई लास्ट डेट 30 सितंबर से पहले कर सकते हैं।