नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा अवसर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (Group-C, Non-Clerical) के 130 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।
• पद का नाम: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट
• कुल पद: 130
• शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं पास (12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं)।
• आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
देखें वेबसाइट
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।