जाॅब अलर्ट: BSF में 10वीं पास के लिए भर्ती, जानें जरूरी डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। एसएससी कांस्‍टेबल भर्ती के तहत बीएसएफ (बॉर्डर सेक्‍योरिटी फोर्स) में 15,654 भर्तियां निकली हैं।

इतने पदों पर भर्ती

जिसमें 13 हजार 306 पद पुरुषों के लिए और महिलाओं के 2348 पद शामिल हैं। एसएससी जीडी कांस्‍टेबल के तहत होने वाली बीएसएफ की भर्तियों के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकता है। बीएसएफ भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं कुल 13 भाषाओं में होगी. इसमें हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उडिया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू हैं।

देखे वेबसाइट

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये हैं । अंतिम तिथि 14 अक्टूबर  निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।