नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, क्लर्क, एमटीएस सहित कई पदों पर भर्ती निकली है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (एजुकेशन)- 2 पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (म्युजिकल इंस्ट्रूमेंटल)- 1 पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (म्युजिक वोकल)- 1 पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी)- 1 पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (इकोनॉमिक्स)- 1 पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (होम साइंस)- 1 पद
📌📌असिस्टेंट प्रोफेसर (लियन कॉन्ट्रैक्चुअल) (इंग्लिश)- 1 पद
नॉन टीचिंग पद
📌📌मल्टी टास्किंग स्टाफ- 4 पद
📌📌लोअर डिवीजन क्लर्क- 1 पद
📌📌तबला अकॉम्पनिस्ट- 1 पद
यह होनी चाहिए योग्यता
जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अप्लाई करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट पास होना चाहिए। क्लर्क के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।साथ ही 30 शब्द प्रति मिनट क स्पीड से टाइपिंग होनी चाहिए। एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है।
देखे वेबसाइट
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vasantakfi.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इसमें मांगी जाने वाली जानकारी को भरकर मैनेजर, वसंत कॉलेज फॉर वुमन, राजघाट, वाराणसी, 221001 पर भेजना होगा।