नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। एयरपॉर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर भर्ती
जिसमें एयरपॉर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 135 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 45, डिप्लोमा के लिए 50 और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 40 पद खाली हैं। रांची, रायपुर, बेराहमपुर, गया, देवघर, पोर्ट ब्लेयर, पटना समेत 13 हवाई अड्डों पर उम्मीदवारों कॉ ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसकी अवधि 1 वर्ष होगी।
देखें आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।