जाॅब अलर्ट: NABARD में इतने पदों पर निकली भर्ती, देखें जरूरी योग्यता

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। नाबार्ड-बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट ने रिसर्च ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

नाबार्ड के इस भर्ती के जरिए रिसर्च ऑफिसर के पदों पर बहाली की जा रही है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उनके पास के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/अनुसंधान संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के मुताबिक नाबार्ड के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन रिटन एबिलिटी टेस्ट, डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन मूल्यांकन, पावर-पॉइंट प्रस्तुति और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नाबार्ड के आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।