नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के तहत KVS/NVS विद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के कुल 14,967 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं टीजीटी, पीजीटी एवं प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बीएड या एमएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त नॉन टीचिंग के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
देखें वेबसाइट
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शरू हो गई है। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 04 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।