जाॅब अलर्ट: IRCON में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (आईआरसीओएन) में असिस्टेंट मैनेजर एचआरएम के पदों पर भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से 06 पदों पर बहाली की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एचआर/कार्मिक/आईआर/पीएम और आईआर में 02 वर्ष की नियमित स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ircon.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई है।