जाॅब अलर्ट: एनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, देखें जरूरी योग्यता

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपुर (NIT) में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I और ग्रेड-II की वैकेंसी निकली है।

इतने पदों पर भर्ती

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने इस वैकेंसी के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में लेक्चरर की रिक्तियां निकाली गई हैं। एनआईटी असिस्टेंट प्रोफेसर सरकारी नौकरी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय/फील्ड में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी आदि की डिग्री होनी चाहिए।
सिविल इंजीनियरिंग – 02
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग -03
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 03
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग – 03
मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 04 फिजिक्स – 01
केमिस्ट्री – 02
मैथ्स – 03
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस – 01
कुल – 22

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.nitmanipur.ac.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।