जाॅब अलर्ट: इस राज्य में हाईकोर्ट में निकली है भर्ती, टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर पद पर होनी है भर्ती

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर की भर्ती निकली है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर की 01 पोस्ट भरी जाएगी। हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीसीए/बीएससी (कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त कॉलेज या इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों के पास हार्डवेयर मेंटेनेंस में कम से कम 3 का अनुभव भी होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एमपी हाई कोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चालू रहेगी।