जाॅब अलर्ट: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर भर्ती, 28 फरवरी को जारी हो सकती है पहली मेरिट लिस्ट

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने 20 हजार से अधिक पदों पर जीडीएस भर्ती होगी। इस भर्ती के जरिए देशभर के 23 सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) और ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) के पद भरे जाएंगे।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 28740 पदों पर भर्ती निकाली गई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से शुरू हुए। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित थी। जिसमें पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है।