जाॅब अलर्ट: टेरिटोरियल आर्मी में इतने पदों पर शुरू हुई भर्ती, म‌ई से आयोजित होंगी रैलियां, इन्हें मिलेगा मौका






जाॅब अलर्ट: टेरिटोरियल आर्मी (TA) ने अनुभवी और रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए भर्ती अभियान का नोटिफिकेशन जारी किया है।


देखें वेबसाइट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 161 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें सबसे अधिक पद सैनिक जीडी श्रेणी के हैं। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर के विभिन्न केंद्रों पर रैली के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत जेसीओ जनरल ड्यूटी, सोल्जर जीडी, क्लर्क, शेफ, टेलर, हाउसकीपर, धोबी और ड्रेसर के पदों पर चयन होगा। इसके लिए उम्मीदवार का पूर्व सैनिक या संबंधित विभाग से रिटायर्ड होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार वेबसाइट www.jointerritorialarmy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।



भर्ती रैली का आयोजन


• ​5 से 8 मई 2026: बेंगदुबी, पश्चिम बंगाल

• ​13 से 16 मई 2026: वाराणसी, उत्तर प्रदेश

• ​20 से 23 मई 2026: देहरादून, उत्तराखंड

चयन-

• ​शारीरिक परीक्षा: दौड़, पुल-अप्स और बैलेंस टेस्ट।

• ​ट्रेड टेस्ट: पद से संबंधित कार्य क्षमता की जांच।

• ​मेडिकल टेस्ट: स्वास्थ्य मानकों का परीक्षण।

• ​साक्षात्कार: दस्तावेज सत्यापन और अंतिम बोर्ड प्रक्रिया।