जाॅब अलर्ट: वित्त मंत्रालय में इन पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन, यहां भेजे आवेदन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय में सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

04 पदों पर होगी बहाली

इस भर्ती के माध्यम से कुल 04 पदों पर बहाली की जाने वाली है। स्किल टेस्ट/इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी- 01 पद
प्राइवेट सेक्रेटरी- 03 पद

देखें वेबसाइट

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट financialservices.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 15 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

यहां भेजे आवेदन फॉर्म

इन पदों पर आवेदन करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अनुबंध-1 में निर्धारित प्रोफार्मा में विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म को ईमेल आईडी registrar-atfp@gov.in पर या स्पीड पोस्ट द्वारा रजिस्ट्रार, अपीलीय न्यायाधिकरण, सी विंग, चौथी मंजिल, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली – 110003 को भेजें।