जाॅब अलर्ट: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी, अकाउंटेंट, सुपरिटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 179 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से प्रबंधन प्रशिक्षु (सामान्य) के लिए 40 पद, प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के लिए 13 पद, अकाउंटेंट के लिए 9 पद, अधीक्षक (सामान्य) के लिए 22 पद, कनिष्ठ तकनीकी सहायक के लिए 81 पद, अधीक्षक (सामान्य)- एसआरडी (एनई) के लिए 2 पद, जूनियर तकनीकी सहायक – एसआरडी (एनई) के लिए 10 पद और कनिष्ठ तकनीकी सहायक – एसआरडी (लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश) के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए CWC की ओर से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 12 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।