जाॅब अलर्ट: रेलवे में निकली भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन, देखें जगह व समय

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर रेलवे सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर रेलवे कुल 25 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है। एमसीआई/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। विशेषज्ञता के आधार पर साक्षात्कार 27 और 28 मई को ऑडिटोरियम, फर्स्ट फ्लोर, एकेडमिक ब्लॉक, उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सुबह 8:30 बजे होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
प्रारंभ में, उम्मीदवारों का चयन एक वर्ष के लिए किया जाएगा, जिसमें विस्तार की संभावना भी होगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nr. Indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।