जाॅब अलर्ट: RITES ने मल्टी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती, भरें जाएंगे 600 पद

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।‌ रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने मल्टी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के तहत कुल 600 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BTech, BE या BSc की डिग्री होना जरूरी है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।