जाॅब अलर्ट: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से इतने पदों पर चल रही भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी के अंतर्गत कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 32/ 33/ 35/ 40 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।