नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने राज्य में जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा 2023 की घोषणा कर दी है।
जल्द करें आवेदन
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कुल 1097 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2023 है।