नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में कई विभागों में तमाम पद खाली हैं। इन नियुक्तियों के जरिये कुल 236 पद भरे जाने हैं, इसमें परिवहन आरक्षी के 118 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा आबकारी सिपाही के 100 पदों पर नौकरियां हैं। उप आबकारी निरीक्षक के 14 पद और पंतनगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मैनेजर ग्रेड 3 के दो पदों पर भी भर्तियां होनी हैं। इसमें महिला कल्याण विभाग में हाउसकीपर के भी दो पदों पर नियुक्तियां होंगी इस तरह कुल 236 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
देखें वेबसाइट
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के जरिये ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।