जाॅब अलर्ट: UPSC की ओर से CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर चल‌ रहीं भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। UPSC की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

CAPF में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे बल शामिल हैं। इस बार भर्ती अभियान के माध्यम से कुल रिक्तियों को विभिन्न बलों में बांटा गया है। BSF 108 पद, CRPF 106 पद, CISF 70 पद, SSB 53 पद, ITBP 12 पद हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना जरूरी है। किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET और शारीरिक मानक परीक्षा यानी PST देनी होगी।

देखें वेबसाइट

यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।