युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित की जाने वाली जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर जरूरी खबर है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सामान्य केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन के मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल के 272 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती खेल कोटे के माध्यम से की जानी है।
जानें आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, applyssb.com पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।