केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस साल से संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
जानकारी के अनुसार अगले सत्र से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले इस प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर ही होंगे। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी और स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा एनसीईआरटी सिलेबस के आधार पर होगी।
अप्रैल के पहले सप्ताह से मिलेंगे फॉर्म
परीक्षा के लिए फॉर्म अप्रैल के पहले सप्ताह से मिलने शुरू हो जाएंगे जबकि प्रवेश परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।