15 जून: विश्वविख्यात कैंची धाम मंदिर का 60 वां स्थापना दिवस आज, भक्तों का उमड़ रहा सैलाब

आज 15 जून को विश्व प्रसिद्व बाबा नीब करौरी महाराज के आश्रम कैची धाम का स्थापना दिवस है। जो काफी भव्य होने वाला है। आज 15 जून 2024 को विश्वविख्यात कैंची धाम मंदिर का 60 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

कैंची धाम का आज स्थापना दिवस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थापना दिवस पर आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कैंची धाम मंदिर परिसर के आसपास सोशल मीडिया हेतु रील्स, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ेगी। इस साल स्थापना दिवस पर 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

देश दुनिया में बसे है बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर कैंची धाम स्थित है। इसे देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है। कैंची धाम के बाबा नीब करौरी की ख्याति भी देश-विदेश तक फैली है‌। आमजन से लेकर देश-विदेश के राजनेता, खिलाड़ी, सेलेब्रिटी और जानी-मानी हस्तियां नीम करोली बाबा के भक्त हैं। आज कैंची धाम के स्थापना दिवस पर यहां भव्य मेला लगता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुच‌ रहें हैं।

बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी

नीब करौरी बाबा के पास देश ही नहीं दुनिया भर से भक्‍त आते थे और प्रेरणा पाते थे। उन्‍होंने 1964 में नैनीताल के पास पंतनगर में यह धाम/आश्रम बनाया था। जिसमें स्‍टीव जॉबस कई दिनों तक रहें। श्री हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले बाबा के इस पावन धाम पर पूरे साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन हर साल 15 जून को यहां पर एक विशाल मेले व भंडारे का आयोजन होता है। यहां इस दिन इस पावन धाम में स्थापना दिवस मनाया जाता है। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी। बाबा 1961 में पहली बार यहां आए और उन्होंने अपने पुराने मित्र पूर्णानंद जी के साथ मिल कर यहां आश्रम बनाने का विचार किया था।