जस्टिन बीबर भारत में करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस,
यहां होगा कॉन्सर्ट और ऑनलाइन बुकिंग इस दिन से होगी शुरू, जानें कितने का है टिकट

पांच साल बाद एक बार फिर जस्टिन बीबर इंडिया में अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं।  यह कॉन्सर्ट दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।

18 अक्टूबर को करेंगे परफॉर्म

कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं । यह उनकी दूसरी यात्रा है । इससे पहले वह  2017 में भारत आए थे ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल  वह 18 अक्टूबर को दिल्ली में परफॉर्म करेंगे। दिल्ली में यह कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। और वह इस कॉन्सर्ट में लगभग 30 मिनट तक परफॉर्म करेंगे ।

ऑनलाइन बुकिंग इस दिन से होगी शुरू

जस्टिन बीबर के इस कार्यक्रम की टिकट एडवांस ऑनलाइन बुकिंग  4 जून से शुरू हो जाएगी । जानकारी अनुसार  टिकटों की शुरुआती कीमत 4,000 रुपये से शुरू होगी ।  जबकि 37,500 हजार रुपए का सबसे महंगा टिकट होगा ।
बता दें कि जस्टिन बीबर अपने नए एल्बम ‘जस्टिस’ के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर करने वाले हैं।
एल्बम का प्रमोशन वह 30 देश में जाकर करेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग जगह पर लगभग 125 कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।