कांडा: उपचार के दौरान सेरी के युवक की मौत, बाइक रपटने से हुआ था घायल


कांडा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ कमेड़ीदेवी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की उपचार के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई है। वही उसके अन्य साथियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाँव में शोक की लहर-

जानकारी के अनुसार सेरी निवासी 35 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र किशन सिंह पांच मार्च को बारात में शामिल होने के लिए कमस्यारघाटी क्षेत्र के रावतसेरा गया था। बारात संपन्न होने के बाद वह अपने तीन सार्थियों के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी वापसी के समय सानिउडयार के ग्रामीण बैंक के समीप बैंड में रपट गई। इस हादसे में दीपक के सिर और छाती में चोट लग गई, जबकि दूसरे के एड़ी में चोट थी और तीसरे को मामूली चोट लगी। तब तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती किया। इसके बाद बागेश्वर रेफर कर दिया। छह मार्च को दीपक को हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सात मार्च की शाम सुशीला तिवारी अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।