बागेश्वर के कौसानी में डेनमार्क निवासी महिला का कौसानी के अनामय आश्रम में निधन हो गया। जो बीमार चल रही थी।
अनामय आश्रम में आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने के लिए आई थी महिला
जानकारी के अनुसार महिला गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। डेनमार्क की एना (67) गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। पिछले दो साल से वह हल्द्वानी और देहरादून के अस्पताल से इलाज करा रहीं थी। इस दौरान वह अनामय आश्रम में आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने के लिए आती रहती थीं। उनकी इच्छा के अनुसार सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विगत चार सितंबर को वह अपनी बेटी मारिया के साथ आश्रम में आईं थी। सोमवार दोपहर 11:51 बजे उनका निधन हो गया। उनकी बेटी मारिया ने बताया कि मां कि इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार यहीं कराया जा रहा है।