एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सिंगल्‍स सेमीफाइनल में पहुंची पी वी सिंधु

मनीला में एशिया चैंपियनशिप बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स में पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्‍वार्टर फाइनल में शुक्रवार को  सिंधु ने चीन की बिंग जियाओ को हराया। इस जीत के साथ सिंधु ने टूर्नामेंट में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है ।

हार का सामना करना पड़ा

  पुरुष डबल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।