महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 10/03/2023 से प्रारंभ ऐपण प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण महिला उत्थान समिति द्वारा विकास खंड हवालबाग के ग्राम पंचायत फलसीमा में महिला समूह के महिलाओं को 12 दिवसीय का ऐपण प्रशिक्षण सस्था के प्रतिनिधियों प्रेम लटवाल एवम आनन्द बिष्ट द्वारा गांव फलसीमा में दिया गया।
महिला समूह द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग पर संस्था का जताया आभार
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 22/03/2023 को संपन्न किया गया।प्रशिक्षण समापन समारोह में महिला समूह के अध्यक्ष मंजू बिष्ट के द्वारा एवम महिला समूहों द्वारा कहा गया कि संस्था द्वारा हमें जल जीवन मिशन के तहत भी पूर्व में जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया गया। महिला समूह द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग पर संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया ।
समूहों में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग
महिलाओं द्वारा ट्रेनिंग में अपने द्वारा बनाए गए ऐपण पेंटिंग को संस्था के प्रशिक्षण दे रहे प्रतिनिधियों को सप्रेम भेंट किए गए और संस्था के लोगों का विशेष धन्यवाद करते हुए महिलाओं द्वारा अपेक्षा की गई कि आगे भी इस प्रकार के प्रशिक्षण प्रोग्रामों को हमारे महिला समूह को सीखने को मिलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला समूहों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।