भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली के समीप मुनस्यारी से हल्द्वानी की तरफ जा रही मैक्स और अल्मोड़ा की तरफ जा रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली के समीप मुनस्यारी से हल्द्वानी की तरफ जा रही मैक्स संख्या uk 05 ta 3939 और अल्मोड़ा की तरफ जा रही बाइक संख्या up 84 v 1633 में जोरदार टक्कर हो गई । और हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । दुर्घटना से हाइवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों मृतकों को CHC भवाली पहुंचाया गया। मृतकों की शिनाख्त 39 वर्षीय सालिक अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश तथा 33 वर्षीय ओमकार सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी बालाजी सर्विस सेंटर लालकुआं के रूप में हुई है।

जांच की जा रही है
चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार प्रत्यदर्शियों ने ओवर टेक के वक्त विपरित दिशा से आ रहे वाहन से बाइक सवारो की टक्कर होना बताया गया है, जांच की जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।