अल्मोड़ा: वनस्पति विज्ञान विभाग में ऑनलाइन रूप से आयोजित हुई निबंध एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के हरेला पीठ एवं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतर्विभागीय निबंध और फ़ोटो प्रतियोगिता आयोजित की। यह जानकारी वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार ने बताया ।

ऑनलाइन रूप से भागीदारी की

इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं अकादेमिक सदस्य डॉ श्याम सिंह (CCSU मेरठ विश्वविद्यालय),डॉ विजय आर्य (राजकीय महाविद्यालय,कांडा) और डॉ प्रियंका मैती (रिसर्च एसोसिएट, GBPT, कोसी कटारमल) ने विशेषज्ञ रूप में ऑनलाइन रूप से भागीदारी की। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार ने विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विभाग के डॉ धनी आर्य, डॉ सुभाष चंद्र,डॉ मंजुलता उपाध्याय, डॉ मनीष त्रिपाठी डॉ रवींद्र कुमार,प्रमोद भट्ट  आदि सहित विभाग के शिक्षक, विद्वान, शोधार्थी एवं बीएससी, एमएससी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।