जानें दिसंबर माह में कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी, भगवान गणेशजी की पूजा से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

दिसंबर का महीना चल रहा है। जिसमें अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है और यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष होता है। यह व्रत जीवन की बाधाओं को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने के लिए रखा जाता है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 07 दिसंबर 2025 को है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार दिसंबर 2025 में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 7 दिसंबर, रविवार को है। चतुर्थी तिथि 7 दिसंबर को शाम 06:24 बजे शुरू होगी और 8 दिसंबर को शाम 04:03 बजे समाप्त होगी। चंद्रमा का उदय 7 दिसंबर को शाम 07:55 बजे होगा, जो व्रत पारण का समय है।