सितंबर माह में अनंत चतुर्दशी है। आज हम इस लेख में अनंत चतुर्दशी की तिथि की जानकारी देंगे। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। गणेश चतुर्दशी से आरंभ हुआ यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक चलता है। अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। इसमें व्रत का संकल्प लेकर अनन्तसूत्र बांधा जाता है। माना जाता है कि इसको धारण करने से संकटों का नाश होता है। इस दिन भगवान विष्णु के भक्त पुरे दिन का उपवास रखते हैं और पूजा के दौरान पवित्र धागा बांधते हैं। भगवान गणेश का विसर्जन भी इसी दिन किया जाता है। आज गणेश उत्सव का आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी है। वहीं पूजा-पाठ के बाद गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
जानें शुभ मुहूर्त
वैदिक पंंचांग के अनुसार अनंत चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर को सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर होगी और 7 सितंबर को मध्यरात्रि 1 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 6 सितंबर को ही अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।