जानें मार्च माह में कब है कामदा एकादशी, श्रीहरि की पूजा अर्चना से सभी कष्ट होंगे दूर, जानें शुभ मुहूर्त व तिथि

आज  हम कामदा एकादशी की जानकारी देंगे। यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है । सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

कामदा एकादशी को ‘कांता एकादशी’ भी कहा जाता है। 
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 29 मार्च की सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी के व्रत का पारण 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।