जानें सितंबर माह में कब है मासिक शिवरात्रि, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज‌ हम मासिक शिवरात्रि की जानकारी देंगे। हर महीने शिवरात्रि आती है, जो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं। हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की मासिक शिवरात्रि 19 अगस्त को मनाई जाएगी।

जानें शुभ मुहूर्त

हर महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 19 सितंबर को देर रात 11 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 21 सितंबर को देर रात12 बजकर 16 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी।

यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

भगवान शिव की पूजा रात्रि के चारों प्रहर में की जाती है। भगवान शिव की पूजा मासिक शिवरात्रि को निशा काल में होती है। इसके लिए 19 सितंबर को आश्विन महीने की मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन निशा काल में पूजा का समय देर रात 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक है।