आज हम सूर्य ग्रहण के बारे में आपको जानकारी देंगे। इस बार साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण मार्च में लग रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।
भारत पर नहीं होगा असर
इस साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में भारत में दिखाई ना देने के चलते, हिंदू पंचांग के अनुसार, माने जाने वाला सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप अटलांटिक सूर्यग्रहण को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में नजर आएगा।
इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अनुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह 4.50 बजे शुरु होगी। जो 6 बजकर 47 मिनट पर अपने चरम पर होगा। वहीं सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरु होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।