कोटद्वार: अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह, आज 1287 युवा दिखाएंगे दमखम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हो रही है। इसमें सेना के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्राॅस गबर सिंह कैंप में गढ़वाल के सात जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हो रही है। इसमें बड़ी संख्या में अग्निवीर बनने के लिए युवा शामिल हैं।

अग्निवीर भर्ती रैली

मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती रैली के दूसरे दिन पंजीकृत 1319 युवाओं में से 1030 युवाओं ने दमखम दिखाया। इसमें चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी के युवा शामिल हुए। दूसरे दिन अग्निवीर जीडी की भर्ती आयोजित हुई, जिसमें चमोली जनपद के 280, हरिद्वार के 177, रुद्रप्रयाग के 199, टिहरी गढ़वाल के 232, उत्तरकाशी के 142 युवा कुल 1030 युवा शामिल हुए। आज इस भर्ती रैली में देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे।