कुमाऊं विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी (PhD) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देखें यह जानकारी

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल द्वारा सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न विषयों में शोध के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक, शोध अध्यादेश 2023 के प्रावधानों के तहत कुछ श्रेणियों को लिखित परीक्षा से राहत दी गई है। इसमें निम्नलिखित अभ्यर्थी शामिल हैं।
• ​यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी।
• ​संयुक्त सीएसआईआर नेट (Joint CSIR NET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी।
• ​शोध अध्यादेश 2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त अन्य श्रेणी के अभ्यर्थी। इन अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार  के आधार पर किया जाएगा। चयन की अंतिम मेरिट के आधार पर इन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में सीटें आवंटित की जाएंगी।

देखें तिथि

​प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। आवेदन 28 मार्च, 2026 से शुरू हो गये है।आवेदन की अंतिम तिथि 06 अप्रैल, 2026 है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।