उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय में दाखिले की अंतिम तिथि कल, यहां करें आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की राह देख रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

देखें वेबसाइट

जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन ने प्रथम शैक्षणिक सत्र के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में बची हुई रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी है। उप कुलसचिव ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट पंजीकरण की अंतिम तिथि कल  5 सितंबर तय की गई है, इसलिए छात्र समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव रशिका सिद्धीकी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दाखिले के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट ukssu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।