उत्तराखंड:  शादी समारोह में शामिल महिला के जेवरात चोरी, रिश्तेदार पर हो रहा शक

शादी समारोह में आई महिला के सोने के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

जाने पूरा मामला

हल्द्वानी के टेगोर कॉलोनी पोलीसीट निवासी नीलम बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 5 जून को वह ग्राम दियूरी झनकट खटीमा में राम सिंह कैड़ा की बेटी की शादी में सपरिवार आये थे। शादी के दौरान ही उसके सोने का जेवरात लगभग साढ़े सात तोला व एक जेन्स घड़ी  कपड़े की छोटी थैली के अन्दर सूटकेश के अन्दर रखा था। उक्त जेवर शादी वाले घर से चारी हो गये। शादी में घर के रिश्तेदार थे तथा बाहर गांव के कोई भी लोग नहीं थे। जिस कमरे में उसका सूटकेश रखा था उस कमरे में मामी की बड़ी बहन व उनकी बेटी कमरे में रह रहे थे। मामी की बड़ी बहन का पुत्र भी उस कमरे में आया और अपने एक पॉकिट बैग ले गया और घर से चला गया।चोरी का इन लोगों पर शक है।

मामले में जुटी पुलिस

चोरी का इन लोगों पर शक है। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि दो टैंट वाले लड़के भी उस कमरे में गये थे। उसकी सास केशवी देवी शादी वाले घर में थी। उसी दिन वह अपने पति के साथ खटीमा अस्पताल आयी। मां अस्पताल से जब घर आयी तो उसने अपने जेवर चैक किया तो जेवर उसके सूटकेश में नही था। पुलिस ने इस मामले में गोविन्दी देवी, बबीता, भाष्कर के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।