भारतीय जनता पार्टी का महासंपर्क अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को अल्मोड़ा भाजपा की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न मंडलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार से सम्मान में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी
विकासखंड धौलादेवी के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार से सम्मान में कोई कमी आने नही दी जाएगी। उन्होंने केंद्र और राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आहृान किया। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि कई ऐसे कार्यकर्ता ऐसे भी रहे जिनके पास कभी कोई भी जिम्मेदारी नही थी, इसके बावजूद पार्टी के लिये हर परिस्थिति में खड़े रहे। लेकिन अपनी विचारधारा को नही छोड़ी।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रकाश भट्ट, संजय डालाकोटी, गोपाल बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दिवान राम कोहली, मोहन सिंह भैसोड़ा, ललित दोसाद, गोधन सिहं भैसोडा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र आर्य, पूरन नाथ गोस्वामी, लक्ष्मण सिहं डसीला, कुंदन सिंह नगरकोटी, हरी प्रसाद, रुप सिंह, मदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र रौतेला, चंद्र लाल वर्मा, जमन सिंह बिष्ट, बलवंत गैडा, जगदेव, जगन्नाथ तिवारी, रेवाधर पांडे, राजन रौतेला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।