पिथौरागढ़: कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार- तार, पहुंचा सलाखों के पीछे

            दिनांक- 08.06.2023 को गंगोलीहाट निवासी एक नाबालिग किशोरी द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई कि जब वह 12, 13 साल की थी, उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे तथा आजकल भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती करते हैं तथा उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 354/376 आई0पी0सी0 व 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़,लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर उ0नि0 हरीश सिंह एवं हमराही कर्म0 गणों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी- पतारसी करते हुए दिनांक- 09.06.2023 को अभियुक्त को पी0डब्लू0डी0 गैस्ट हाउस गंगोलीहाट के पास से गिरफ्तार किया गया।

टीम में शामिल अधि0/कर्म0 गण:-

1. उ0नि0 हरीश सिंह, चौकी प्रभारी पनार
2. अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह
3. हेड का0 सुन्दर सिंह.