अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मुरसल नबीज़ादा की गोली मारकर हत्या

अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मुरसल नबीज़ादा और उनके गार्ड की कल उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में उनका भाई घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

तालिबान के सत्‍ता ग्रहण करने से पहले एक विधायक थीं सुश्री नबीज़ादा 

सुश्री नबीज़ादा 2021 में तालिबान के सत्‍ता ग्रहण करने से पहले एक विधायक थीं। उस समय कई राजनेता देश छोड़कर भाग रहे थे। वे 2018 में काबुल से संसद के निचले सदन के लिए निर्वाचित हुई थी।अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद 32 वर्षीय मुर्सल नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से एक थीं, जो काबुल में रुकी थीं।

नबीज़ादा एक सच्ची पथप्रदर्शक थीं-पूर्व विधायक मरियम सोलेमनखिल

2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं को सार्वजनिक जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों से बाहर कर दिया गया है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक मरियम सोलेमनखिल ने कहा कि नबीज़ादा एक सच्ची पथप्रदर्शक थीं – एक मजबूत, मुखर महिला जो खतरे के बावजूद अपने विश्वासों के लिए खड़ी रहीं।