पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली पहले बैच के अग्निवीरों के साथ किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त अग्निवीरों के साथ बातचीत की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाग लिया। देश के अलग-अलग हिस्सों से अग्निवीरों ने इस बातचीत में भाग लिया। अग्निवीर योजना युवाओं को चार वर्ष के लिए सशस्त्र सेनाओं में भर्ती के उद्देश्य से शुरू की गई थी। यह योजना इस प्रकार से तैयार की गई है कि सशस्त्र सेनाओं में युवाओं की अधिक संख्या बनी रहे।

अग्निवीरों का पहला बैच जम्मू-कश्मीर से चुना गया

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर का पहला बैच जम्मू-कश्मीर से चुना गया है । इन अग्निवीरों ने बीते साल 26 दिसंबर को ट्रेनिंग के लिए आर्मी जॉइन की थी । फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद करीब 200 उम्मीदवारों को चुना गया था ।

बीते साल सरकार ने लॉन्च की थी अग्निपथ योजना

सरकार ने 15 जून, 2022 को अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी । योजना के तहत पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में चार साल की अवधि के लिए देश की तीनों सेनाओं के अधिकारी के रैंक से नीचे कैडर में भर्ती किया गया है ।