सुबह की ताजा खबरें (18 अप्रैल 2023, मंगलवार), विश्व धरोहर दिवस

👉ब्रिटेन के सीडीएस ने भारतीय सैन्य अधिकारियों से वार्ता की, भारत को ‘स्वाभाविक भागीदार’ बताया

👉सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष तीसरे दिन भी जारी, मृतकों की संख्या 97 पहुंची

👉भारत ने रूस को रियायती तेल के कारण हो रहे व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए कहा

👉राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मेनतुरोव से मुलाकात की और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी से जुड़े व्यापक मुद्दों पर की चर्चा

👉प्रमुख वैश्विक संबंधों में भारत और रूस का रिश्ता सबसे स्थिर है- विदेश मंत्री एस.जयशंकर

👉अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों पर जी-20 देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता – इसरो अध्यक्ष

👉विदेश मंत्री जयशंकर ने नवनियुक्त नेपाली समकक्ष सऊद को बधाई दी

👉वैश्विक कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 11 प्रतिशत पर – रिपोर्ट

👉2047 तक विकसित होगा देश का हर गांव, राष्ट्रपति ने किया पंचायत प्रोत्साहन सम्मेलन का शुभारंभ

👉भारत की ‘मोबाइल क्लीनिक’ पहल ने दुनिया को परिवहन बाधाओं से उबरना सिखाया – यूनिसेफ अधिकारी

👉देश में 2022-23 में 15 प्रतिशत बढ़ा यात्री वाहनों का निर्यात, सबसे बड़ी हिस्सेदारी मारुति सुजुकी इंडिया की

👉उत्तराखंड के बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में पहली बार मिली वित्त अधिकारी की नियुक्ति को मंजूरी

👉उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर होगा निर्णय

👉उत्तराखंड के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बदली व्यवस्था, उद्यमियों को अब साल में दो बार मिलेगी एनओसी

👉भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों से पहले रिकर्व टीम के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बैक वोंग की को मुख्य कोच नियुक्त किया

👉एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी करेगा चेन्नई, तीन से 12 अगस्त तक होगा आयोजन

👉 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉय चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रन से हराकर जीता रोमांचक मुकाबला