सुबह की ताजा खबरें (8 जनवरी, रविवार), अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस

🔹अमेरिका के कैलिफोर्निया में तेज हवा-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

🔸इतिहास रचने को तैयार स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी, जापान के साथ हवाई अभ्यास को करेंगी लीड

🔹दक्षिण अफ्रीका से 20 जनवरी को लाए जा सकते हैं 12 चीते

🔸प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ”अवार्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप” से किया जाएगा सम्मानित

🔹भारत को सॉफ्टवेयर उत्पादों का केंद्र बनने का प्रयास करना चाहिए- राष्ट्रपति मुर्मू

🔸पीएम मोदी ने मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- भारत की ओर देख रही है पूरी दुनिया

🔹हमारा प्रयास है कि 2024 के चुनाव से पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो – अमित शाह

🔸उत्तराखंड में तुरंत खाली होगा डेंजर जोन, बनेगा अस्थायी पुनर्वास केंद्र, किराए पर रहने के पैसे देगी सरकार

🔹उत्तराखंड में ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, बोले- सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी

🔸उत्तराखंड के सीएम धामी एक्शन में, जोशीमठ की सेटेलाइट तस्वीरें जुटाने सहित दिए कई निर्देश

🔹अंडर-20 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के 9 खिलाड़ियों का चयन

🔸भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में बुरी तरह हराते हुए सीरीज 2-1 से जीती