👉 देश विदेश की खबरें
🔹इथियोपिया ने अशांत अमहारा क्षेत्र में किया घातक हवाई हमला, 26 लोगों की मौत और 55 से अधिक घायल
🔸रूस ने यूक्रेन के शहर ओडेसा को फिर बनाया निशाना; कीव ने सभी मिसाइल और ड्रोन मार गिराने का किया दावा
🔹भारत से भारतवंशी अमेरिकी सांसद ने चीन को ललकारा, कहा- भारत की संप्रभुता का सम्मान करने की जरूरत
🔸भारतीय राजदूत ने कुवैत के सूचना मंत्री व नौसेना प्रमुख से की मुलाकात, क्षेत्र में तटस्थ रुख को सराहा
🔹भारत और चीन के बीच चार महीनों बाद सैन्य कमांडर स्तरीय वार्ता, पूर्वी लद्दाख में हुई 19वें दौर की बातचीत
🔸स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया, महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने की अपील की
🔹भारत के प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
🔸देश का निर्यात जुलाई में 16 प्रतिशत कम होकर 32.25 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में भी कमी
🔹देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,472 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी
👉उत्तराखंड की खबरें
🔸उत्तराखंड: अतिवृष्टि के चलते अलर्ट, 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित, सीएम धामी ने ली हाईलेवल मीटिंग
🔹उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती मामले में HC का बड़ा आदेश, पदोन्नति से भरे जाएंगे 211 पद
🔸उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, बचाव दल 24 घंटे रहे अलर्ट पर
🔹शहीद आश्रित 5 साल तक कर सकेंगे सरकारी नौकरी का आवेदन, सीएम धामी सरकार की यह हो रही तैयारी
🔸सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
👉खेल खबर
🔹रुतुपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा ने BWF ताजिकिस्तान इंटरनेशनल सीरीज़ 2023 में स्वर्ण पद किया हासिल
🔸विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 25-26 अगस्त को पटियाला में होंगे ट्रायल्स; विनेश, बजरंग समेत किसी भी पहलवान को नहीं मिली छूट