सुबह की ताजा खबरें (3 दिसंबर, मंगलवार), समाजसेविका सावित्री बाई फुले का जन्म दिवस

👉🏻राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

👉🏻वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 2023 में मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था- एसोचैम

👉🏻77 साल पुराने संगठन संयुक्त राष्ट्र को ‘नया रूप’ देने की आवश्यकता -विदेश मंत्री एस. जयशंकर

👉🏻31 जनवरी से संसद का बजट सत्र, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट

👉🏻एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान का कार्यभार किया ग्रहण

👉🏻108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आज होगा आगाज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

👉🏻उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अतिक्रमण हटाने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे हल्द्वानी निवासी

👉🏻उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों में ‘स्मार्टशाला’ का किया शुभारंभ

👉🏻उत्तराखंड के देहरादून में 14 जनवरी को देश के पहले रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह, प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से हुआ तैयार

👉🏻उत्तराखंड के बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

👉🏻उत्तराखंड को नए साल में 87 जिम की सौगात, शहरी विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

👉🏻बांदा के खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो चैंपियनशिप में भारत को 2 स्वर्ण और 4 रजत पदक दिलाये

👉🏻भारत और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी 20 मैच