सुबह की ताजा खबरें (13 जनवरी, शक्रवार), लोहड़ी पर्व

👉🏻यूएनएमआईएसएस में तैनात एक हजार भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से किया गया सम्मानित

👉🏻 वैश्वीकरण के वैश्विक दक्षिण संवेदनशील मॉडल का मामला दिन-ब-दिन मजबूत हो रहा है – विदेश मंत्री एस. जयशंकर

👉🏻रोजगार बढ़ाने के लिए कृषि, शिक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में नवोन्मेष जरूरी -डब्ल्यूईएफ रिपोर्ट

👉🏻200 से अधिक हवाई यात्री कोरोना संक्रमित मिले -स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

👉🏻JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

👉🏻जोशीमठ भूधंसाव को लेकर अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, राहत और बचाव कार्य में कोई कोताही नहीं – गृह मंत्री अमित शाह

👉🏻उत्तराखंड की सेना और आईटीबीपी के अफसरों संग की सीएम ने बैठक, लोगों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी

👉🏻उत्तराखंड में 10वीं पास दो भाइयों ने बना दिए सैकड़ों फर्जी डॉक्टर, डिग्रियां बेचकर किया करोड़ों का साम्राज्य खड़ा

👉🏻उत्तराखंड के पुरोला धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देहरादून से पादरी की पत्नी गिरफ्तार

👉🏻सर्बिया के पूर्व विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एडिलेड इंटरनेशनल एटीपी 250 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

👉🏻टी20 के बाद वनडे सीरीज पर कब्जा, श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर 2-0 से आगे, कुलदीप-सिराज की धारदार गेंदबाजी

👉🏻मलेशिया ओपन में एचएस प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती