सुबह की ताजा खबरें (9 मई 2023, मंगलवार)

👉सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय रेल का बनेगा विशालकाय नेटवर्क, चीन के खिलाफ I2U2 का मेगा प्लान शुरू

👉इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में आज से होगा आसियान सम्मेलन

👉भारत, कनाडा के व्यापार मंत्री मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा करेंगे पीयूष गोयल

👉चीन के विदेश मंत्री की अमेरिकी राजदूत के साथ बैठक के बाद द्विपक्षीय वार्ता बहाल होने की अटकलें

👉नेपाल पुलिस ने 10 भारतीयों को पकड़ा, गैरकानूनी तरीके से नागरिकता हासिल करने का आरोप

👉यूक्रेन ने कीव के ऊपर 35 ड्रोन मार गिराए, रूसी हमलों में चार की मौत

👉चीन ने अंतरिक्षयान के सफल परीक्षण का किया दावा, पुनः प्रयोग में लाया जा सकता अंतरिक्षयान

👉इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर

👉भूकंप से तबाह तुर्की के तैयप एर्दोगन की महारैली, इकट्ठा हुए 17 लाख लोग

👉देश की सुरक्षा के लिए मजबूत दीवार की तरह खड़ी रही है वायुसेना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

👉देश को मिला पहला वायु सेना विरासत केंद्र, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

👉उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 15 मई तक पंजीकरण पर लगी रोक

👉उत्तराखंड के मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,आज एलबीएस अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

👉उत्तराखंड में संसदीय समिति के सदस्यों ने किया टिहरी बांध का भ्रमण, कहा- जल प्रबंधन के लिए बन रही कार्य योजना

👉पाकिस्तान में नहीं होगा एशिया कप, एसीसी सदस्यों ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ की योजना खारिज की

👉आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स इलेवन को 5 विकेट से हराकर जीता मैच