सुबह की ताजा खबरें (17 दिसंबर 2023 रविवार)

👉 देश-विदेश की खबर

🔹विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ एक माह में हजारों गांवों और 1,500 शहरों तक पहुंची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

🔸आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में बनाया पार्टी का नेता

🔹 Kuwait: कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा का निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

🔸इजरायल ने गाजापट्टी पर किया एयरस्ट्राइक, कम से कम 14 फिलीस्तीनी मारे गए

🔹‘लोकसभा की सुरक्षा में सेंध मामले की जांच उच्चस्तरीय समिति करेगी’; सांसदों को स्पीकर बिरला का पत्र

🔸फॉक्सवैगन इंडिया ने वाहन योजना के लिए केंद्र के साथ समझौता किया

🔹ब्रिटेन, इटली और जापान ने फैसला किया हैये तीन देश मिल कर दुनिया का सबसे घातक फाइटर जेट बना रहे हैं। इसका नाम है टेम्पेस्ट। माना जा रहा है कि ये साल 2025 तक बन कर तैयार हो जाएगा।

🔸भारत की यात्रा पर ओमान के सुल्तान, PM मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता

👉 उत्तराखंड की खबरें

🔸ताइक्वांडो खेल स्वास्थ्य के साथ आत्मरक्षा में भी सहायक है : राज्यपाल

🔹26 दिसंबर को मुख्यमंत्री धामी नई टिहरी आएंगे

🔸 राज्यपाल ने किया आर्ट फेस्टिवल में पुस्तक का लोकार्पण

🔹9500 सरकारी राशन विक्रेता एक जनवरी से नहीं बांटेंगे अनाज, लाभांश और मानदेय नहीं मिलने से नाराज

👉 खेल जगत की खबरें

🔹 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को चटाई धूल, टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की